जगदलपुर, 2 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र भानपुरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाकेल में ‘फलोद्यान विकास कार्य’ बनकर तैयार हो चुका है, जिसका भव्य लोकार्पण शनिवार 03 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे किया जाएगा।

बस्तर वनमंडल जगदलपुर के तत्वावधान में आयोजित हो रहे इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप होंगे, जबकि कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप शिरकत करेंगे।लोकार्पण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत बस्तर की अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान, जनपद सदस्य संतोष बघेल, जनपद सदस्य मांगही कश्यप तथा बाकेल के सरपंच श्री दयमन बघेल मंच साझा करेंगे।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली की संकल्पना से प्रेरित यह परियोजना क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की आय और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी।

आयोजक बस्तर वनमंडल जगदलपुर ने सभी क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों को इस लोकार्पण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply