02 अक्टूबर 2026, सुकमा। जिले के मूलेर गांव के इत्तापारा में नाले में डूबने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि बच्चा कुछ अन्य बच्चों के साथ नाले की ओर गया था। इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहते हुए गहरे पानी में चला गया।

काफी देर तक बच्चा वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। बाद में नाले से उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply