
जगदलपुर, 17 अक्टूबर 2026। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने जगदलपुर में दो अलग-अलग मामलों को लेकर प्रशासन को पत्र सौंपा है। संगठन ने कमिश्नर कार्यालय के पीछे तिरंगा चौक के समीप शासकीय मद की भूमि पर कथित रूप से किए जा रहे अनधिकृत चर्च निर्माण का आरोप लगाते हुए राजस्व विभाग से तत्काल जांच की मांग की है।

विश्व हिंदू परिषद ने राजस्व अधिकारी को सौंपे पत्र में कहा है कि संबंधित भूमि पर निर्माण की वैधानिक अनुमति और भूमि संबंधी अभिलेखों की स्थिति स्पष्ट नहीं है।

संगठन ने राजस्व रिकॉर्ड के आधार पर सीमांकन कराने तथा निर्माण अवैध पाए जाने पर नियमानुसार रोक लगाने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। हालांकि, आरोपों की प्रशासनिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।

वहीं दूसरी ओर, विजयादशमी के अवसर पर 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे दलपत सागर चौक स्थित राम मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।इस संबंध में कोतवाली थाना प्रभारी को लिखित सूचना दी गई है। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति प्रस्तावित है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संकालाल गुप्ता ,जिला मंत्री नवीनदेवांगन , कोषाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी , जिला संयोजक विष्णु ठाकुर पवन राजपूत, जिला सहसंयोजक भवानी, जिला शाह मंत्री घनश्याम नाग जिला विद्यार्थी प्रमुख काशी चला कि जिला गौ रक्षा प्रमुख देव , जिला शाह खड़ा प्रमुख रितेश सेठिया, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु , खंड संयोजक दानू , संयोजक सौरभ साहनी वार्ड सहसंयोजक हर्षित मांडवी, लोचन ,आशु, शिवा अधिक संख्या में बजरंगी उपस्थित रहे।

“नोट – यह खबर प्रेस विज्ञप्ति एवं आवेदन के आधार पर प्रेषित किया गया है।”