धोबीगुड़ा में रेत उत्खनन पर बवाल, इंद्रावती नदी की सुरक्षा पर मंडराया खतरा!

25 अक्टूबर 2026, जगदलपुर। बकावंड ब्लॉक के ग्राम पंचायत धोबीगुड़ा क्षेत्र में इंद्रावती नदी से बड़े पैमाने पर रेत निकाले जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेत माफिया नदी के प्राकृतिक स्वरूप को नुकसान पहुंचाते हुए रेत का उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं।

यदि इन गतिविधियों पर रोक नहीं लगी, तो नदी के पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।स्थानीय स्तर पर नदी से रेत निकासी को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर यह काम किन नियमों और अनुमति के तहत किया जा रहा है।

क्या संबंधित विभाग को इसकी जानकारी है?

यदि अवैध उत्खनन हो रहा है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

मामले में खनिज विभाग और जिला प्रशासन से मांग है कि धोबीगुड़ा क्षेत्र में इंद्रावती नदी का निरीक्षण कर रेत उत्खनन की जांच की जाए।

अवैध उत्खनन की पुष्टि होने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि नदी के प्राकृतिक संसाधनों को बचाया जा सके।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply