रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

जगदलपुर, 27 अक्टूबर 2026/ जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत गुफाएं एवं अन्य पर्यटन स्थल आगामी 15 जून 2027 तक आम पर्यटकों के लिए खुले रहेंगे।

साथ ही कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित तीरथगढ़ जलप्रपात पर्यटकों के अवलोकन हेतु नियमित तौर पर खुला रहेगा।

उक्त जानकारी देते हुए निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जगदलपुर ने बताया कि गुफा में प्रवेश करने हेतु निर्धारित समय सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply