
जिला-बस्तर, जगदलपुर
दिनांक – 05.11.2026
📌 बस्तर जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही
📌 पिकअप वाहन में परिवहन करते 03 नाबालिक सहित 07 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
📌 आरोपियो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 476.500 किलोग्राम को किया गया जप्त
📌 जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की क़ीमत लगभग 2 करोड़ 38 लाख रुपये
📌 उड़ीसा से उत्तर प्रदेश किया जा रहा था परिवहन
📌 आरोपियों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए अवैध गांजा को बंडल बनाकर पैकिंग किया गया था
📌 पायलेटिंग करते मोटर सायकल को किया गया जप्त
📌आरोपीयो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा के अतिरिक्त एक पीकअप वाहन, एक मोटर सायकल सहित 06 नग मोबाइल फोन को किया गया जप्त
📌 03 नाबालिक सहित 07 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश
📌 थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।
इसी तारतम्य मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करते 03 नाबालिक सहित 07 आरोपियो को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।
ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 05.11.2026 के प्रातः जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ व्यक्ति सफ़ेद रंग के पिकअप वाहन क्रमांक CG 17 KL 0411 में सवार होकर ओड़िशा से कुरंदी होते हुए जगदलपुर की तरफ आ रहे है, जो अपने पिकअप वाहन के डाला में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को रखकर बिक्री करने के लिए जगदलपुर की तरफ परिवहन कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंशिका जैन, उप पुलिस अधीक्षक चन्द्रहास सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट व अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल ग्राम अडावाल में स्थित रेलवे फाटक के पास जाकर mcp कार्यवाही किये जहां पर लाल रंग के मोटर सायकल में मुखबिर के बताये पिकप वाहन का पायलेटिंग करते दो लडके आते हुए दिखे तथा पीछे पीछे पिकअप वाहन क्रमांक CG 17KL 0411 आते हुए दिखे जिसे रोककर पूछताछ करने पर भागने का प्रयास करने लगे जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना अपना नाम
(1)भगवान पांगी पिता हरि पांगी उम्र 25 साल
(2) घासी खिलो पिता सुंदरो खिलो उम्र 21 साल
(3) चित्र सेन गल्लोंरी पिता कमलू गल्लोरी उम्र 22 साल
(4) रोहणी गल्लोरी पिता लछु गल्लोरी व 03 नाबालिक सभी निवासी ग्राम कोंटामाड़ी थाना कोरकोंडा जिला मलकानगिरी उड़ीसा का रहने वाले बताया
जिसकी तलाशी लेने पर आरोपियो के संयुक्त कब्जा में रखे सफ़ेद रंग के 15 बोरियो में कुल 476.500 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 2,38,25000 रु मिला जिसे रखने व बिक्री करने व परिवहन करने के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों के द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना बताने से से आरोपियो का यह कृत्य अपराध धारा 20(b)ii(C) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा, पिकअप वाहन, मोटर सायकल, 06 नग टच स्क्रीन मोबाइल, नगदी रकम 1500 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 05.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आरोपियो के विरुद्ध 20(b)ii(C) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष.NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।
📌नाम आरोपी :-
(1) भगवान पांगी पिता हरि पांगी उम्र 25 साल
(2) घांसी खिलो पिता सुंदरो खिलो उम्र 21 साल
(3) चित्रसेन गल्लोरी पिता कमलू गल्लोरी उम्र 22 साल
(4) रोहणी गल्लोरी पिता लछु गल्लोरी उम्र 27 साल एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक सभी निवासी ग्राम कोंटामाड़ी थाना कोरकोंडा जिला मलकानगिरी
📌जप्त सम्पत्ति :- आरोपियो के कब्जा से अवैध
(1) अवैध मादक पदार्थ गांजा 476.500kg कीमती 2,38,25000 रु ,
(2) 06 नग पुराना इस्तेमाली मोबाइल किमती 60,000 रु
(3) पिकअप वाहन क्रमांक CG 17KL 0411
(4) मोटर सायकल क्रमांक OD 30 B 6256
महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी
निरीक्षक :- टामेश्वर चौहान
उप निरीक्षक:- ललित सिंह नेगी
पी एस आई :- अफसाना
स उ नि :- दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग,
पवन श्रीवास्तव, सुनील मनहर, प्रकाश मनहर,मयाराम कश्यप आरक्षक:- विजय तिर्की,
दीपक मिंज, युवराज ठाकुर, परमानंद भोयर,
कामदेव दर्रो, राम ठाकुर, थानेन्द्र सिन्हा