थाना बोधघाट

जिला-बस्तर, जगदलपुर दिनाॅंक- 07.11.2026

📌 बस्तर जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले गिरोह पर लगातार कार्यवाही जारी

📌 परिवहन करने के लिए बस का इंतजार करते 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

📌 आरोपियो के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 32.813 किलो ग्राम को किया गया जप्त

📌 जप्त अवैध मादक पदार्थ गांजा की क़ीमत करीबन 16,40,650 रु.

📌 राजस्थान की तरफ किया जा रहा था परिवहन

📌आरोपीयो के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा के अतिरिक्त दो नग टच स्क्रीन मोबाइल फोन, नगदी रकम 2100 रु को किया गया जप्त

📌 02 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया गया पेश

📌 थाना बोधघाट क्षेत्रन्तर्गत की गयी कार्यवाही पुलिस अधीक्षक, श्री शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशे के सौदागरों तथा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है।

इसी तारतम्य मे अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने के लिए परिवहन करते 02आरोपियो को गिरफ्तार करने में बोधघाट पुलिस को सफलता मिली है।

ज्ञात हो कि थाना बोधघाट में दिनांक 06.11.2026 के शाम में जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि दो 18-20 साल के दो लडके नया बस स्टैंड जगदलपुर के पीछे में घुम रहे है, जो अपने सयुंक्त कब्जे में लाल एवं आसमानी रंग के ट्रॉली बैग रखे जिसमें अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा को रखकर बिक्री करने के लिए जगदलपुर से रायपुर की तरफ परिवहन करने के लिए बस का इंतजार कर रहे है, कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंशिका जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना प्रभारी बोधघाट व अन्य थाना स्टाफ की टीम बनाकर सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही हेतु तत्काल नया बस स्टैंड जगदलपुर के पीछे जाकर सूचना की तस्दीक किया गया जहां मुखबिर के बताये हुलिया के दो लडके मिले जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास करने लगे जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना अपना नाम

(1) पालेन्द्र चौधरी पिता तेजसिंग चौधरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम नेबोई थाना खोह जिला डिंग राजस्थान

(2) धर्मेंद्र कुमार पिता पप्पू उम्र 18 साल निवासी ग्राम हाथलपुर थाना खोह जिला डिंग राजस्थान के रहने वाले बताये।

जिसकी तलाशी लेने पर आरोपियो के संयुक्त कब्जा में रखे लाल एवं आसमानी रंग के ट्रॉली बैग में रखे कुल 07 पैकेट में कुल 32.813 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा किमती 16,40,650 रु मिला जिसे रखने व बिक्री करने व परिवहन करने के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त आरोपियों के द्वारा कोई दस्तावेज नहीं होना बताने से से आरोपियो का यह कृत्य अपराध धारा 20(b)ii(C) NDPS Act का होना पाये जाने से उक्त अवैध मादक पदार्थ गांजा,

02 नग टच स्क्रीन मोबाइल,

नगदी रकम 2,100 रु को विधिवत जप्त करते हुए उक्त आरोपियो को दिनांक 07.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार करते हुए आरोपियो के विरुद्ध 20(b)ii(C) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय विशेष.NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

📌नाम आरोपी :-

(1) पालेन्द्र चौधरी पिता तेजसिंह चौधरी उम्र 20 साल निवासी ग्राम नेबोई थाना खोह जिला डिंग राजस्थान

( 2) धर्मेंद्र कुमार पिता पप्पू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम हाथलपुर थाना खोह जिला डिंग राजस्थान

📌जप्त सम्पत्ति :- आरोपियो के कब्जा से अवैध

(1) अवैध मादक पदार्थ गांजा 32.813kg कीमती 16,40,650रु ,

(2) 02 नग पुराना इस्तेमाली मोबाइल किमती 40,000रु

(3) नगदी रकम 2,100 रु को किया गया जप्त

महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी / कर्मचारी

निरीक्षक :- टामेश्वर चौहान

उप निरीक्षक:- ललित सिंह नेगी

पी एस आई :- अफसाना स उ नि :- दिनेश उसेंडीप्रधान आरक्षक:- अहिलेश नाग, सुनील मनहरआरक्षक:- विजय तिर्की, राजेश कश्यप, युवराज ठाकुर, परमानंद भोयर, कामदेव दर्रो, रामचंद साहू,अजीत सरकार

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply