
जगदलपुर , 7 नवंबर 2026, बाफना लाइफस्टाइल से जुड़ी दीपा सागर की संदिग्ध मौत के मामले में बस्तर चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कलेक्टर, IG और ASP को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
चेंबर ने बाफना परिवार की छवि धूमिल करने और सोशल मीडिया पर भ्रामक नैरेटिव फैलाने वालों की भूमिका की जांच कर इसे SIT में शामिल करने की मांग की।वहीं दूसरी ओर, दीपा सागर के परिजन अब भी इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या बता रहे हैं और हत्या के आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
चेंबर ने दोषी पाए जाने वालों पर कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग की।
ज्ञापन के दौरान चेंबर पदाधिकारी, पूर्व अध्यक्ष और बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।