8 नवंबर 2026, जगदलपुर (बस्तर)। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित लाइवलीहुड कॉलेज जगदलपुर, बस्तर में निःशुल्क असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन (Assistant Electrician) प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस प्रशिक्षण की अवधि 3 माह (लगभग 360 घंटे) निर्धारित है। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क होगा तथा अभ्यर्थियों के लिए आवासीय सुविधा भी उपलब्ध है।

प्रशिक्षण के दौरान बेसिक इलेक्ट्रिकल सिद्धांत, वायरिंग, हाउस वायरिंग, विद्युत उपकरणों की स्थापना एवं मरम्मत, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के साथ PLC, VFD, रिले, MCB और MCCB जैसी तकनीकी जानकारी दी जाएगी।

पात्रता: न्यूनतम 10वीं पास एवं आयु 18 से 35 वर्ष।प्रशिक्षण के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

इच्छुक युवा सीमित सीटों को देखते हुए जल्द पंजीकरण कराएं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply