10 नवंबर 2026, जगदलपुर । दीपावली के पावन पर्व पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की अनुकरणीय मिसाल पेश की। एनएमडीसी नगरनार की सुरक्षा में तैनात CISF के अधिकारियों एवं जवानों ने दीवाली के अवसर पर जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर खुशियां बांटीं।

दीवाली के उपलक्ष्य में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में CISF कमांडेंट राघवेंद्र सिंह एवं उप कमांडेंट सनीश एम. के नेतृत्व में बल के जवानों ने ग्राम पंचायत नगरनार, कस्तूरी एवं चौक बड़ा धनपूंजी के जरूरतमंद लोगों, महिलाओं और बच्चों को कंबल एवं कपड़े वितरित किए।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। दीपावली के पावन अवसर पर मिली इस सहायता से जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने CISF के इस मानवीय एवं सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए अधिकारियों और जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया।CISF की इस पहल ने यह संदेश दिया कि त्योहारों की असली खुशी जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटने में ही निहित है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply