प्लांट में आखिर कैसी थी सुरक्षा व्यवस्था ?

सुरक्षा मानकों की अनदेखी या प्रबंधन की लापरवाही ?

10 नवंबर 2026, जगदलपुर। NMDC प्लांट से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि प्लांट में काम के दौरान एक व्यक्ति खौलते हुए हॉट मेटल की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। मृतक देवड़ा इलाके का निवासी बताया जा रहा है।

इस दर्दनाक घटना ने NMDC प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि इतने संवेदनशील कार्यक्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं थे ?

क्या कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए गए थे ?

क्या निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था ?

यदि सभी इंतजाम दुरुस्त थे, तो आखिर इतना बड़ा हादसा कैसे हो गया ?

अब निगाहें प्लांट प्रबंधन और संबंधित अधिकारियों पर हैं। हादसे की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करने और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने की जरूरत है।एक कर्मचारी की जिंदगी चली गई, अब जवाबदेही कौन लेगा ?

NMDC प्रबंधन कब देगा इन सवालों का जवाब ?

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply