“वोट बचाव – देश बचाव” अभियान अंतर्गत कांग्रेस का नगरनार ब्लॉक के माड़पाल मण्डल में मण्डल स्तरीय जन चौपाल

14 नवंबर 2026, जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देश में लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान के अंतर्गत नगरनार ब्लॉक के माड़पाल मण्डल में मंडल स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया।

जन चौपाल में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ संवाद कर लोकतंत्र के सामने मौजूद चुनौतियों,मतदाता सूची की विश्वसनीयता और प्रत्येक नागरिक के संवैधानिक मतदान अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की।जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता के हाथों में है और इस ताकत का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम उसका वोट है। यदि मतदाता सूची में गड़बड़ी होती है, पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं अथवा फर्जी और दोहरे नामों के माध्यम से चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास होता है, तो यह केवल चुनाव व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और नागरिकों के अधिकारों से जुड़ा गंभीर सवाल है।

कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने और अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में जांचें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर उसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं।

इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि आज लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है,लेकिन यदि इसी वोट की स्वतंत्रता,निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होने लगें तो यह पूरे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय है। मतदान का अधिकार केवल एक कागजी अधिकार नहीं,बल्कि आम नागरिक की आवाज,सम्मान और राजनीतिक भागीदारी का सबसे बड़ा माध्यम है।गरीब,किसान, मजदूर,आदिवासी, युवा और महिलाएं अपने वोट के माध्यम से सरकार चुनने का अधिकार रखते हैं।इस अधिकार को कमजोर करने का कोई भी प्रयास लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट संकल्प है कि जनता के वोट की ताकत से किसी भी कीमत पर समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

मतदाता सूची में पारदर्शिता होनी चाहिए, प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में सुरक्षित रहना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष एवं विश्वसनीय होनी चाहिए।लोकतंत्र केवल चुनाव कराने से मजबूत नहीं होता,बल्कि चुनाव में प्रत्येक नागरिक की समान भागीदारी और उसके मत की सुरक्षा सुनिश्चित करने से मजबूत होता है।वोट की रक्षा होगी, तभी लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा।इसी उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है।वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर प्रत्येक मतदाता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा लोकतंत्र,संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान केवल कांग्रेस पार्टी का राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा से जुड़ा जनआंदोलन है। मतदाता सूचियों में गड़बड़ी, फर्जी प्रविष्टियां, दोहरे पंजीकरण और बड़ी संख्या में पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने जैसे गंभीर विषयों पर जनता को जागरूक करना समय की आवश्यकता है। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से गायब हो जाता है तो वह अपने सबसे महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित हो सकता है। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित होनी चाहिए और किसी भी प्रकार की अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोकतंत्र में जनता का विश्वास तभी कायम रह सकता है, जब प्रत्येक मतदाता को यह भरोसा हो कि उसका वोट सुरक्षित है और उसकी इच्छा के अनुसार ही चुनावी परिणाम तय होंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता इस अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे तथा लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाएंगे।वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाकर प्रत्येक मतदाता को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा लोकतंत्र, संविधान और निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखा जाएगा।

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी उमाशंकर शुक्ला, पूर्व महापौर जतिन जायसवाल, पूर्व सभापति कविता साहू,वीरेंद्र साहनी, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष सेठिया,महामंत्री अभिषेक नायडू,प्रशांत जैन,रविशंकर तिवारी,सुनीता सिंह,नीतीश शर्मा,बलराम कोकडु, विजेन्द्र ठाकुर,सुकलधर बघेल,दयाराम कश्यप, पूर्णिमा सीरियल,प्रभु दास नाग,शिवप्रसाद,मुकुंदराम नेताम,राय मनी मुकता गरत, विमल यादव,राजेंद्र नाग,बलीराम चालकी,वीरेंद्र दास,रमेश पात्रो,इमानुएल कश्यप,सोहन नायक, सीताराम, मोगरु,रामसिंह नाग,जुगधर,सोनाधर रघुनाथ कश्यप,देवी सिंह, बाज रामू,सूर्यवंशी,कुरुषों बेसरा,धनुर्जय नाग,गोविंद नाग,हरिनाथ आदि मौजूद रहे।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply