
CG PAHAT NEWS
15 नवंबर 2026, जगदलपुर (बस्तर)। भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर संगठन में बबलू बघेल को जिला उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने पर शुभचिंतकों एवं किसान साथियों में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
संगठन के साथ उनकी निष्ठा, कर्मठता और किसान हितों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। बबलू बघेल से उम्मीद जताई जा रही है कि वे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के विचारों एवं राष्ट्रीय किसान नेता बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ किसानों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज मजबूती से उठाएंगे।
शुभचिंतकों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को बस्तर जिले में नई मजबूती मिलेगी।
CG PAHAT NEWS परिवार की ओर से बबलू बघेल जी को जिला उपाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।💐💐💐