15 नवंबर 2026, जगदलपुर, बस्तर। बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जगदलपुर द्वारा बच्चों को उनके अधिकारों एवं कानूनों की जानकारी देने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों एवं बाल संरक्षण गृहों में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के दिशा-निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष गोविंद नारायण जांगड़े के मार्गदर्शन में 14 नवंबर 2026 को यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता कश्यप के मार्गदर्शन में पैरालीगल वालंटियर्स द्वारा बालक एवं बालिका गृह, बाल संप्रेक्षण गृह सहित ग्रामीण अंचलों के ग्राम मारकेल, बाधनपाल, छिंदबहार एवं बोदामुंडा के विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।शिविर में बच्चों को बाल शिक्षा, बाल श्रम, पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) एवं बाल विवाह से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम के दौरान नालसा द्वारा संचालित ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के संबंध में भी बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई। इसका उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की इस पहल के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बच्चों तक कानूनी जागरूकता पहुंचाने तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाने का प्रयास किया गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply