जगदलपुर, 15 नवंबर 2026। जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और वीरता के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जगदलपुर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा जनजाति गौरव दिवस भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने जीवन को जनजातीय समाज के अधिकारों, सम्मान और संस्कृति की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया था। उनका संघर्ष केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वाभिमान, साहस और अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की प्रेरणा है।

वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, संस्कृति और अस्मिता की रक्षा के लिए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल सदैव संकल्पित है।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन श्रद्धा, उत्साह और अनुशासन के साथ हुआ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply