छोटे ककमा में अवैध शराब परिवहन का भंडाफोड़

23 नवंबर 2026, जगदलपुर (बस्तर)। जिले में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण और परिवहन के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की वृत्त जगदलपुर टीम ने दरभा थाना क्षेत्र के छोटे ककमा में दबिश देकर मध्यप्रदेश की गोवा ब्रांड की भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की।

कार्रवाई के दौरान टीम ने 1,261.8 बल्क लीटर शराब (140 पेटी एवं 10 नग), कुल 7,010 नग विदेशी शराब की बोतलें बरामद कीं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 9 लाख 46 हजार 350 रुपये बताई गई है।

शराब परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं। इनमें अशोक लीलैंड पिकअप, इक्को वाहन और महिंद्रा प्रो मोटरसाइकिल शामिल हैं।

शराब और वाहनों सहित कुल जब्ती का मूल्य 20 लाख 96 हजार रुपये बताया गया है।

आरोपी – 1. फरार सुनील सेठिया पिता बीडो राम सेठिया सा. राजुर थाना परपा जिला बस्तर
2. ABC विधि से संघर्षरत बालक
3. XYZ विधि से संघर्षरत बालक
4. प्रवीण बघेल पिता जलदेव बघेल उम्र 18 वर्ष सा.चितापुर थाना दरभा जिला बस्तर

  1. धारा – आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) (क ), 34 (2), 36 व 59(क)

जप्त मदिरा की मात्रा – 1261.8 बल्क लीटर, (140 पेटी 10 नग) कुल 7010 नग मध्यप्रदेश प्रांत का गोवा ब्रांड की विदेशी मदिरा स्प्रिट

कीमत – 9,46,350/- ₹

जप्त वाहन 1.अशोक लीलैंड पिकअप दोस्त LS क्र CG 17 LB 2598 कीमत -6,00,000 /-₹

  1. इक्को वाहन क्र CG 17 KS 5558 कीमत – 5,00,000/-₹
  2. बाइक पैशन प्रो क्र CG 17 KH 6082 कीमत – 50000/-₹
    कुल जप्ति मूल्य-20,96,000/-₹

स्थान – छोटे कड़मा थाना दरभा जिला बस्तर में परिवहन के दौरान जप्त

विवेचक अधिकारी – अंकित सिंह राठौर एवं अन्य आबकारी स्टाफ

विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply