
जगदलपुर, 25 नवम्बर 2026/ जिले के विकासखंड जगदलपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बाघागुड़ा, भाटीगुड़ा, चितापदर, छेपड़ागुड़ा, नवागुड़ा, ओरना कैम्प, हजारीगुड़ा, शिवनागुड़ा एवं बम्हनी के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन हेतु नवीन आबंटन किया जाना है।
छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश 2016 के तहत उक्त उचित मूल्य दुकानों के संचालन हेतु ईच्छुक पंजीकृत सहकारी समिति, ग्राम पंचायत, वन सुरक्षा समिति, आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, महिला स्व सहायता समूह अथवा राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट अन्य उपक्रमों से आगामी 15 दिसम्बर 2026 तक कार्यालयीन समयावधि में आवश्यक समस्त दस्तावेजों सहित निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर में आमंत्रित किया गया है।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालयीन समयावधि के दौरान कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर में सम्पर्क कर प्राप्त किया जा सकता है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।