रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

देशव्यापी विरोध दिवस पर केंद्र सरकार की किसान-मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ उठाई आवाज, बस्तर के बाढ़ पीड़ितों के मुआवजे में भेदभाव पर जताई नाराजगी।

जगदलपुर, 26 नवंबर 2026। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर देशव्यापी विरोध दिवस के अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर के नेतृत्व में आज कलेक्टर जिला बस्तर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों ने केंद्र सरकार की किसान एवं मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज उठाई।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से

1.भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते का विरोध,

2.किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी,

3.किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, बिजली के निजीकरण एवं जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक,

4.जबरन भूमि अधिग्रहण बंद करने तथा कॉरपोरेट नीतियों के खिलाफ देशहित में कदम उठाने की मांग की गई।

5.इसके साथ ही श्रमिकों एवं मजदूरों के लिए न्यूनतम 12,000 रुपये मासिक वेतन,

6.मनरेगा को बहाल कर 200 दिनों के रोजगार और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी ।

7. 60 वर्ष से अधिक उम्र के प्रत्येक किसान एवं मजदूर को 21,000 रुपये मासिक पेंशन देने की मांग उठाई गई।

इसके पश्चात बस्तर जिले की स्थानीय समस्याओं को लेकर कलेक्टर महोदय को अलग से ज्ञापन सौंपा गया।

1. बाढ़ प्रभावित परिवारों के क्षतिग्रस्त मकानों का उचित मुआवजा, फसल नुकसान का मुआवजा,

2.फसल बीमा का लाभ, बाढ़ प्रभावित किसानों की कर्जमाफी,

3.ट्रैक्टर फाइनेंस के नाम पर किसानों का शोषण बंद करे।

4.छूटे हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों का पुनः निष्पक्ष सर्वे कराकर तत्काल मुआवजा देने की मांग प्रमुखता से रखी गई।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर के अध्यक्ष रमेश गोयल ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि एक ही क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित परिवारों में मुआवजे को लेकर भेदभाव करना अन्यायपूर्ण है। जब अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया है तो फिर कुछ परिवारों को ही मुआवजा क्यों दिया गया और बाकी पीड़ित परिवारों को उनके हाल पर क्यों छोड़ दिया गया?

आज भी कई प्रभावित परिवार कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन करने को मजबूर हैं।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसान और मजदूरों के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन को सभी छूटे हुए पीड़ित परिवारों का तत्काल पुनः सर्वे कराकर उचित मुआवजा देना होगा। यदि मांगों पर शीघ्र एवं ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत किसानों और मजदूरों के साथ मिलकर आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होगी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संभागीय अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष रमेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह, जिला सचिव धीरज ठाकुर, तोकापाल ब्लॉक उपाध्यक्ष राजेंद्र मांडवी, ब्लॉक सचिव मेंहतर सेठिया, ग्राम अध्यक्ष भकचंद सेठिया, सोनू सेठिया सहित बड़ी संख्या में किसान, मजदूर, महिलाएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर ने स्पष्ट किया कि किसानों, मजदूरों और बाढ़ पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed