स्थान: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर, जगदलपुर
दिनांक: 19 मई 2025
रिपोर्ट: Rishabh Kumar
—
शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) प्रकोष्ठ द्वारा सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति एवं साइबर फ्रॉड विषयक एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 19 मई 2025 को किया गया।
कार्यक्रम में कुलपति प्रो. श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक बस्तर श्री शलभ कुमार सिन्हा, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी, कुलसचिव डॉ. राजेश लालवानी, रा.से.यो. समन्वयक डॉ. संजीवन कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल, उप पुलिस अधीक्षक साइबर गीतिका साहू, उप पुलिस अधीक्षक यातायात संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधुसूदन नाग, एवं स्वास्थ्य विभाग से नशा मुक्ति जिला सलाहकार उमेश साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सभा हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों के करीब 300 NSS छात्र-छात्राएं एवं प्राध्यापकगण शामिल हुए।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, ट्रैफिक नियमों के पालन, साइबर फ्रॉड से बचाव और नशा मुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा ने अपने प्रेरणादायक व्याख्यान में कई उदाहरणों के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
सड़क दुर्घटनाओं के रीयल वीडियो एवं PPT प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचने के उपायों को विस्तार से समझाया गया।
सभी अतिथियों ने यह संदेश दिया कि जीवन की सुरक्षा हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसके लिए ट्रैफिक नियमों का पालन, नशा से दूरी और डिजिटल सतर्कता अनिवार्य है।
छात्रों और प्राध्यापकों ने भी संकल्प लिया कि वे स्वयं इन नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, NSS इकाइयों एवं यातायात विभाग का समन्वय अत्यंत सराहनीय रहा।