रिपोर्ट: ओम साहू

छत्तीसगढ़ के बीजापुर-सुकमा बॉर्डर से इस समय की सबसे बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षाबलों ने नक्सल इतिहास के सबसे बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में नक्सली संगठन का टॉप लीडर और सेंट्रल कमेटी का सचिव वशव राजू उर्फ AK-47 मारा गया है।
वशव राजू पर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था और वह पीबी (पॉलिट ब्यूरो) और सीएमसी (सेंट्रल मिलिट्री कमीशन) का सक्रिय सदस्य था। वह लंबे समय से दण्डकारण्य, आंध्र-ओडिशा बॉर्डर और झारखंड में सक्रिय था।
इस बड़ी कार्रवाई में कुल 28 नक्सली मारे गए हैं, जिनमें कई हार्डकोर कैडर शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सली दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों की इस सफलता को अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है।
ऑपरेशन की मुख्य बातें:
मारा गया वशव राजू, शीर्ष नक्सली नेता
एक करोड़ का इनामी
कुल 28 नक्सली मारे गए
भारी मात्रा में हथियार और दस्तावेज बरामद
इस कार्रवाई से पूरे नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है और आने वाले समय में संगठन की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।