घोटपाल के मेला ग्राउंड में आयोजित उसेंडी तादो घोटपाल क्रिकेट प्रीमियर लीग (UPL) प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला भास्कर उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर जनपद सदस्य अनिता नेताम, श्री पवन कर्मा, जिला कोरमा श्री मुन्ना कश्यप, तथा मंडल अध्यक्ष श्री सुखराम भास्कर विशेष रूप से मौजूद थे। सभी जनप्रतिनिधियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल के माध्यम से युवाओं को एकजुट होकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना और उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करना है।

UPL टूर्नामेंट आने वाले दिनों में कई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनेगा, जिसकी तैयारी स्थानीय युवाओं और आयोजन समिति ने मिलकर की है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply