Report Om sahu

जगदलपुर 23 मई 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस ने गुरुवार को दरभा विकासखंड के स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पखनार, नेगानार, कलेपाल, छिन्दावाडा स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। केंद्र में ओपीडी की स्थिति, मरीजों को दी जा रही उपचार एवं दवाइयों की उपलब्धता का संज्ञान लिया। उन्होंने पखनार स्थित स्वास्थ्य केन्द्र के विकास कार्य को गति देने के लिए निविदाकर को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन भी उपस्थित रहे । कलेक्टर श्री हरिस और सीईओ श्री प्रतीक जैन गुरुवार को पखनार में आयोजित समाधान शिविर कार्यक्रम में शामिल होने दरभा विकासखंड पहुंचे थे ।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply