रिपोर्ट ऋषभ कुमार

चीफ एडिटर छत्तीसगढ़ के पहट न्यूज

वीडियो देखे👇

जगदलपुर (छत्तीसगढ़) —
जगदलपुर के एक मेडिकल स्टोर संचालक को ड्रग इंस्पेक्टर विनय ठाकुर द्वारा ₹8000 की घूस मांगने का एक स्टिंग वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि निरीक्षण के नाम पर दुकान संचालक से सीधे पैसे मांगे जा रहे हैं।

वीडियो में क्या है?

वीडियो में विनय ठाकुर मेडिकल स्टोर संचालक cmo ऑफिस बुलाकर सामने बैठ के बिना किसी ठोस कारण के ₹8000 की मांग करते हैं और अप्रत्यक्ष रूप से यह संकेत देते हैं कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो लाइसेंस, दवाइयों की स्थिति और कागजी कार्रवाई में दिक्कतें खड़ी की जाएंगी।

व्यापारियों में रोष

स्थानीय मेडिकल व्यापारियों ने इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश जताया है और मांग की है कि इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए ड्रग विभाग एवं प्रशासन तत्काल प्रभाव से जांच करे और कार्रवाई सुनिश्चित करे।

शिकायत भेजी गई

पीड़ित द्वारा इस वीडियो को सबूत के तौर पर कलेक्टर, कमिश्नर, और स्वास्थ्य विभाग को भेजा गया है।
साथ ही मांग की गई है कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए और विभागीय जांच में पारदर्शिता लाई जाए।

क्या निरीक्षण अब भ्रष्टाचार का नया ज़रिया बन चुका है?
इस वीडियो को देखकर आप खुद निर्णय लें।

#अगले एपिसोड में दिखाएंगे कैसे जगदलपुर ड्रग डिपार्टमेंट के अन्य इंस्पेक्टर और एडीसी की मिलीभगत और भ्रष्टाचार की और वीडियो

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply