जगदलपुर, बस्तर | रिपोर्ट: ओमप्रकाश साहू
WhatsApp Channel लिंक
एक ओर केंद्र सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पदस्थ ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ जैन इतने ताकतवर हो गए हैं कि प्रधानमंत्री कार्यालय, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर और क्षेत्रीय सांसद तक भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाए हैं।
9 जून को सांसद महेश कश्यप को भी दी गई थी शिकायत
9 जून 2025 को बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा गया था, जिसमें निवेदन किया गया कि ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ जैन के भ्रष्ट आचरण पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। लेकिन अब तक सांसद महोदय की ओर से भी कोई प्रत्यक्ष पहल नहीं हुई।
> सवाल यह है — जब सांसद, कलेक्टर, कमिश्नर और प्रधानमंत्री कार्यालय की शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती, तो आम जनता कहाँ जाए?
⏳ ऑनलाइन आवेदन, एक महीना, कोई जवाब नहीं
जगदलपुर निवासी ओमप्रकाश साहू ने 16 मई 2025 को ऑनलाइन आवेदन क्रमांक CT/RL/F19/2025/01660 से ड्रग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। शासन की निर्धारित अधिकतम प्रक्रिया अवधि 30 दिन है, लेकिन 16 मई से 16 जून तक आज एक माह पूरा होने के बाद भी आवेदन पर न तो कोई निर्णय लिया गया, न ही कोई त्रुटि (query) दर्ज की गई।
⚠️ पद का दुरुपयोग और धमकी
29 मई को सौरभ जैन ने साहू को खुलेआम धमकी दी:
> “पत्रकारिता कर लो या मेडिकल चला लो… ऊपर से तेरी वजह से लेटर आ रहा है, तुझे देख लूंगा। घूमते रहोगे। एप्लिकेशन कैंसिल कर दूंगा।”
茶 भ्रष्टाचार के मजबूत सबूत
लालबाग क्षेत्र में ही एक मेडिकल स्टोर को ₹40,000 की रिश्वत लेकर मात्र एक सप्ताह में लाइसेंस जारी कर दिया गया, बिना किसी औपचारिक प्रक्रिया के।
साहू का आवेदन 60 दिन बाद भी बिना कारण स्वीकार नहीं किया गया।
साहू के पास ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के स्क्रीनशॉट, वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे पुख्ता सबूत हैं।
अब भूख हड़ताल की चेतावनी
शिकायतकर्ता ओमप्रकाश साहू ने कहा है:
> “जब देश का प्रधानमंत्री कार्यालय, संभागीय कमिश्नर, कलेक्टर और हमारे सांसद भी एक भ्रष्ट ड्रग इंस्पेक्टर पर कार्रवाई न कर सकें, तो यह लोकतंत्र और ‘सुशासन’ की विफलता है। अब मैं मजबूर होकर भूख हड़ताल पर बैठने जा रहा हूं।”
️ लोकायुक्त से जांच की मांग
अब साहू ने लोकायुक्त छत्तीसगढ़ से इस मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग की है ताकि इस संगठित भ्रष्ट तंत्र का भंडाफोड़ हो सके।
—
️ यह लड़ाई एक व्यक्ति की नहीं, पूरे सिस्टम की जिम्मेदारी है।
इस खबर को अधिक से अधिक साझा करें ताकि लोकतंत्र और ईमानदारी की रक्षा हो सके।
—
रिपोर्ट: ओमप्रकाश साहू
ब्यूरो चीफ दबंग केशरी न्यूज़
जगदलपुर | ✉️ osahu812@gmail.com | 9926750985
www.cgpahat.in | दबंग केशरी न्यूज़ व्हाट्सएप चैनल