रिपोर्ट: ओम साहू
 रायपुर, 16 जून 2025
 हमसे जुड़ें WhatsApp पर

भारतीय सेना द्वारा सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। ज्वाइन इंडियन आर्मी की वेबसाइट पर पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा दो चरणों में — 30 जून से 4 जुलाई और 7 जुलाई से 10 जुलाई 2025 तक आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के पांच परीक्षा केंद्रों – बिलासपुर, रायपुर, भिलाई (दुर्ग), दुर्ग और जगदलपुर – में प्रतिदिन तीन शिफ्टों में यह ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होगी।

अग्निवीर क्लर्क / एस.के.टी पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट भी ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर ही लिया जाएगा। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए दो अलग-अलग प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे।

 प्रवेश पत्र:
सभी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 16 जून 2025 से भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

छत्तीसगढ़ के परीक्षा केंद्र

बिलासपुर:

चौकसी इंजीनियरिंग कॉलेज, मस्तुरी रोड, लाल खदान

डॉ. सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी, करगी रोड, कोटा

रायपुर:

ION Digital Zone, सरोना

भिलाई (दुर्ग):

पर्थिवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, सिर्सकला

दुर्ग:

छत्रपति शिवाजी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बालोद रोड

जगदलपुर:

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, धरमपुरा

 महत्वपूर्ण निर्देश
भारतीय सेना ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

 संपर्क करें:
किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए उम्मीदवार सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के पास) से संपर्क कर सकते हैं:
फोन: 0771-2965212, 2965214

 चेतावनी:
सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित है। उम्मीदवारों को दलालों से सावधान रहने की सख्त सलाह दी गई है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply