 जगदलपुर, 23 जून 2025 | रिपोर्ट: ओम साहू

बस्तर जिले के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अंतिम तिथि 25 जून 2025 रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है।

 आईटीआई बस्तर (मुख्यालय)
निम्न व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकते हैं:
मैकेनिक डीजल, फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वुडवर्क टेक्नीशियन, ड्राफ्ट्समैन सिविल, ड्राइवर कम मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, स्टेनोग्राफर (हिंदी/अंग्रेजी), टर्नर, वेल्डर, वायरमैन एवं बैम्बू वर्क।

 आईटीआई बकावंड
यहाँ निम्न व्यवसायों में सीटें उपलब्ध हैं:

कोपा – 48 सीट

मैकेनिक डीजल – 48 सीट

प्लंबर – 48 सीट

फिटर – 20 सीट

इलेक्ट्रिशियन – 20 सीट
 अधिक जानकारी हेतु संपर्क:
 62686992047, 7089305591, 9770426314

 आईटीआई बास्तानार, तोकापाल व दरभा
इन संस्थानों में कोपा और सीएचएनएम (हार्डवेयर) ट्रेड संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रवेश हेतु आवेदन किया जा सकता है।

️ आवेदन कैसे करें:
सभी इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट www.cgiti.admissions.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थानों में उपलब्ध सीटों की जानकारी वेबसाइट पर प्रदर्शित की गई है।

 नोट:
समय पर आवेदन करना सुनिश्चित करें क्योंकि अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply