रिपोर्ट: ओम साहू
 स्थान: मुड़पार हेलीपैड, मानिकपुर चौकी क्षेत्र, जिला कोरबा, छत्तीसगढ़
 तारीख: 23 जून 2025
 व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार हेलीपैड के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने घर में तोड़फोड़ के बाद रसोई गैस सिलेंडर का वाल्व खोल दिया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। युवक की पहचान ऋषिकेश सिदार के रूप में हुई है।

दो घंटे तक मचाया हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक लगातार दो घंटे तक घर के अंदर हंगामा करता रहा। उसकी चिल्लाने और तोड़फोड़ की आवाजें सुनकर आसपास के कॉलोनीवासी भयभीत हो गए, क्योंकि रसोई गैस लीक के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।

दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

मामले की गंभीरता को देखते हुए दमकल वाहन और मानिकपुर चौकी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवक को बाहर निकाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि यह कदम युवक ने पति-पत्नी के आपसी विवाद के चलते उठाया। घटना के बाद ऋषिकेश सिदार को पुलिस हिरासत में लिया गया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, और युवक के मानसिक हालात तथा पारिवारिक पृष्ठभूमि की भी तहकीकात की जा रही है।

 ऐसी संवेदनशील घटनाएं समाज में मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक संवाद की अहमियत को उजागर करती हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply