जगदलपुर से सुकमा तक बनेगा फोरलेन रोड, महाराणा प्रताप चौक पर होगा फ्लाईओवर निर्माण

रिपोर्ट: ओम साहू
 मेरे WhatsApp चैनल से जुड़ें

जगदलपुर, 1 जुलाई 2025 —
बस्तर में मूलभूत अधोसंरचना विकास को लेकर एक बड़ी सौगात मिली है। बस्तर सांसद माननीय श्री महेश कश्यप जी के लगातार प्रयासों का परिणाम है कि अब जगदलपुर से सुकमा रोड को फोरलेन में बदला जाएगा और महाराणा प्रताप चौक पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा।

 डी.पी.आर. कार्य को 2024-25 की वार्षिक योजना में मिली स्वीकृति
सांसद श्री कश्यप जी द्वारा 20 दिसंबर 2024 को लिखे गए पत्र के जवाब में केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने जानकारी दी है कि इस परियोजना को उनके मंत्रालय द्वारा वर्ष 2024-25 की वार्षिक योजना में सम्मिलित कर स्वीकृति प्रदान की गई है।

 क्या लिखा है केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने?

गडकरी जी ने पत्र में उल्लेख किया:

> “राजमार्ग संख्या 30 के रायपुर-जगदलपुर मार्ग (किमी 81.500 से 298.00, कुल 216.500 किमी) तथा जगदलपुर-सुकमा काँटा मार्ग (किमी 14.200 से 184.800, कुल 170.600 किमी) को 4-लेन मय पेव्ड शोल्डर सहित विकसित करने के लिए डी.पी.आर. कार्य स्वीकृत कर दिया गया है।”

 साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि डी.पी.आर. कंसल्टेंट द्वारा सर्वे और डी.पी.आर. निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

 यह सिर्फ एक सड़क नहीं, बस्तर के विकास की दिशा है

बस्तर सांसद महेश कश्यप जी का यह प्रयास न केवल यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाएगा, बल्कि बस्तर की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन संभावनाओं को भी नई दिशा देगा।

 संबंधित प्रमुख टैग्स:
#MaheshKashyap #BastarVikas #Jagdalpur #SukmaRoad #NitinGadkari #BJPChhattisgarh #Flyover #FourLaneRoad #BastarNews #ChhattisgarhDevelopment

 ऐसे ही बस्तर की विकास यात्रा से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहें –
 ओम साहू WhatsApp चैनल
✍️ www.cgpahat.in पर पढ़ें बस्तर की हर सच्ची आवाज़

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply