 जगदलपुर, 01 जुलाई 2025 —
कांगेर राष्ट्रीय उद्यान, जगदलपुर प्रशासन ने वर्षा ऋतु में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। निदेशक कांगेर राष्ट्रीय उद्यान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा समेत पार्क के अंतर्गत आने वाली सभी गुफाएं तत्काल प्रभाव से 30 सितम्बर 2025 तक बंद रहेंगी।

⛔ इस दौरान किसी भी पर्यटक को इन गुफाओं में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मानसून के दौरान गुफाओं में पानी भरने, फिसलन एवं अन्य संभावित खतरे को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

 कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अपनी अद्भुत जैव विविधता और प्राचीन गुफाओं के लिए देशभर के पर्यटकों के बीच प्रसिद्ध है। प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और गुफाओं में अनधिकृत प्रवेश से बचें।

 जैसे ही परिस्थितियां अनुकूल होंगी, प्रशासन आगामी आदेश जारी कर पर्यटकों को इसकी जानकारी देगा। तब तक पर्यटक अन्य प्राकृतिक स्थलों का आनंद ले सकते हैं, लेकिन सावधानी और सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

✍️ रिपोर्ट: ओम साहू
 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें और पाएं ताजा अपडेट!

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply