रायपुर,2 जून 2025/
छत्तीसगढ़ नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं तथा राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) में बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इसके तहत कुल 295 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगी और 31 जुलाई 2025 तक चलेगी।
ऑनलाइन आवेदन छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग की वेबसाइट https://cghgcd.gov.in पर किए जा सकेंगे।

 रिक्त पदों में शामिल हैं:

स्टेशन ऑफिसर (उप निरीक्षक)

सब ऑफिसर

ड्राइवर ऑपरेटर

फायरमैन

कम्प्यूटर ऑपरेटर
आदि विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

 महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 01.07.2025

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31.07.2025

त्रुटि सुधार हेतु समय: 10.08.2025 तक

 परीक्षा शुल्क:

अनारक्षित वर्ग/अन्य पिछड़ा वर्ग: ₹300/-

अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग: ₹200/-

 महत्वपूर्ण निर्देश:

अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

ओबीसी आरक्षण का लाभ केवल गैर-क्रीमीलेयर वर्ग को मिलेगा।

इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल पर जाकर पूरी भर्ती विज्ञप्ति पढ़ सकते हैं और आवश्यक दस्तावेज तैयार कर आवेदन कर सकते हैं।

रिपोर्ट: ओम साहू
 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें नवीनतम सरकारी भर्तियों और अपडेट्स के लिए! ✅

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply