अम्बिकापुर, 02 जुलाई 2025 /
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, अम्बिकापुर द्वारा 04 जुलाई 2025 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गंगपुर, अम्बिकापुर परिसर में आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी नियोजक जीनस पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर, इंडियन कॉफी हाउस, रायपुर के एच.आर. श्री नितिन भाई उपस्थित रहेंगे। कंपनी में टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं उत्तीर्ण और आईटीआई टेक्नीशियन इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स पास होना अनिवार्य है। चयनित उम्मीदवारों को रु. 15,000/- प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क रहेगी।

कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में केवल सुविधा प्रदाता के रूप में रहेगी, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। इच्छुक उम्मीदवारों को शैक्षणिक अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय में उपस्थित होना होगा।

रोजगार अधिकारी ने युवाओं से अपील की है कि इस अवसर का लाभ उठाकर अधिक से अधिक संख्या में कैम्प में शामिल होकर रोजगार प्राप्त करें।

रिपोर्ट : ओम साहू
WhatsApp चैनल लिंक

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply

You missed