रिपोर्ट ऋषभ कुमार
सम्पादक
छत्तीसगढ़ के पहट न्यूज
जगदलपुर/कोहकापाल:
दिनांक 21 अप्रैल 2025 को कोहकापाल लिटिगुड़ा पारा क्षेत्र में खनिज निरीक्षक मृदुल गुहा द्वारा औचक निरीक्षण में अवैध डंप रेत पाई गई थी, जिस पर विभाग ने तत्काल नोटिस जारी कर खनिज को जप्त कर लिया गया था। इसके साथ ही संबंधित माफियाओं पर फाइन लगाकर चालान पटाने की कार्यवाही भी की गई थी और रेत परिवहन पर प्रतिबंध लगाया गया था।

परन्तु प्रशासन की इस कार्यवाही के बावजूद स्थानीय रेत माफिया विभाग को ठेंगा दिखाते हुए जप्त डंप रेत को चोरी-छुपे नहीं बल्कि खुलेआम बेच रहे हैं।
—
स्टिंग ऑपरेशन और वीडियो सबूत से खुलासा
हमारे स्टिंग ऑपरेशन में यह सामने आया कि आज दिनांक 2 जुलाई 2025 को हाइवा वाहन नंबर CG 17 KU 6190 कोहकापाल क्षेत्र से रेत लोड कर जगदलपुर के नामी बिल्डरों तक अवैध रूप से रेत पहुंचा रहा है।
इस पूरे रेत परिवहन का वीडियो फुटेज भी मौजूद है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि बिना चालान का फाइन पटाए ही जप्त रेत को माफिया खुलेआम बेच रहे हैं।
हाइवा वाहन पर लिखा मोबाइल नंबर 7000397974 श्याम गुरु नामक व्यक्ति का बताया गया है, जो इस अवैध कारोबार से सीधे तौर पर जुड़ा है।
# कोहकापाल के ग्रामीणों का कहना है कि बीते 3 माह में जप्त के बाद माफियाओं द्वारा आधा रेत बेच डाला गया है विभाग बेखबर ?
#खनिज विभाग अबतक फाइन नि वसूली कर पाए ?
—
प्रशासन पर उठते सवाल
1️⃣ जब खनिज विभाग ने रेत को नोटिस देकर जप्त किया था तो संबंधित एरिया को सील क्यों नहीं किया गया?
2️⃣ जप्त रेत का सटीक रिकॉर्ड — कितनी रेत थी, किस जगह डंप थी, क्यों नहीं दर्ज किया गया?
3️⃣ चालान और फाइन की अमाउंट डिटेल नोटिस में क्यों नहीं दर्शाई गई?
4️⃣ वाहन मालिकों के मौके पर वाहन जप्त क्यों नहीं किए गए?
5️⃣ इतनी बड़ी मात्रा में जप्त रेत की निगरानी के इंतजाम क्यों नहीं किए गए?
6️⃣ बिना चालान फाइन पटाए रेत को खुलेआम बेचने वाले माफियाओं पर FIR क्यों नहीं?
7️⃣ क्या खनिज विभाग की मिलीभगत से कुछ महीनों में पूरा डंप रेत गायब कर दिया जाएगा?
—
जनता और शासन से अपील
रेत माफियाओं की इस मनमानी से एक तरफ पर्यावरण को नुकसान पहुँच रहा है तो दूसरी ओर शासन को राजस्व का बड़ा नुकसान भी हो रहा है।
इस पूरे मामले में जिला प्रशासन, खनिज विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
NGT के दिशा-निर्देशों के तहत अवैध रेत खनन व तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त दंडात्मक कार्यवाही अनिवार्य है।
—
क्या होगी कार्रवाई?
अब देखना यह होगा कि खनिज विभाग उपयुक्त वाहन CG 17 KU 6190 को जप्त कर दोषियों पर FIR दर्ज करता है या फिर माफियाओं को यूँ ही छूट दे दी जाएगी।
क्या जप्त रेत को अगले कुछ महीनों में गुपचुप खाली कर दिया जाएगा?
जनता को जवाब चाहिए!
—
हमारे पास इस पूरे रेत तस्करी का वीडियो फुटेज उपलब्ध है। यदि प्रशासन ने ठोस कार्रवाई नहीं की तो यह फुटेज जनता के बीच लाया जाएगा।