बस्तर। बजरंग दल जिला बस्तर के जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी की सतर्कता और संगठन की सक्रियता से सिरिसगुड़ा गाँव में असामाजिक तत्वों द्वारा की जा रही गौ हत्या का खुलासा हुआ। बजरंग दल को सूचना प्राप्त हुई थी कि गाँव में कुछ मतांतरित लोग हिन्दू संस्कृति और आस्थाओं के विरुद्ध जाकर गौ माँस खाने और बेचने के उद्देश्य से गौ हत्या कर रहे हैं।

सूचना मिलते ही मुन्ना बजरंगी के नेतृत्व में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने तत्काल बड़ांजी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर गौ हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से हिन्दू समाज की आस्था और संस्कृति की रक्षा हुई है।

गौ हत्या में संलिप्त सभी आरोपी मतांतरित व्यक्ति पाए गए, जो समाज में विद्वेष फैलाने का प्रयास कर रहे थे। पशु चिकित्सा विभाग की देखरेख में गौ अवशेषों का ससम्मान अंतिम संस्कार किया गया।

इस दौरान बजरंग दल के पदाधिकारियों के साथ पुलिस विभाग और पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।

बजरंग दल द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से बस्तर जिले में गौ रक्षा और हिन्दू संस्कृति की रक्षा का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत हुआ है।

 मुन्ना बजरंगी
जिला संयोजक, बजरंग दल जिला बस्तर छत्तीसगढ़

#BajrangDal #GauRaksha #CowProtection #VHP #Bastar #GauMata #Hindutva

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply