 जगदलपुर, 04 जुलाई 2025


धरमपुरा स्थित ज्ञानगुड़ी में शुक्रवार को प्रवेशोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें कलेक्टर श्री हरिस एस ने शामिल होकर स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कलेक्टर ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि “हर बच्चा विशेष होता है और यदि सही दिशा में योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करें तो सफलता निश्चित है।”

कलेक्टर ने बच्चों को समय के सदुपयोग और कड़ी मेहनत के महत्व को समझाते हुए सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञानगुड़ी परिसर का निरीक्षण कर कोचिंग व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की और शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 ज्ञानगुड़ी में कोचिंग की खास व्यवस्था
जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी.आर. बघेल ने बताया कि आज से नए सत्र की शुरुआत हो रही है, जिसमें बस्तर संभाग के 151 बच्चों ने कोचिंग के लिए प्रवेश लिया है। इन बच्चों को विभागीय शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा NEET और JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
गत वर्ष ज्ञानगुड़ी से 51 बच्चों ने NEET क्वालिफाई किया, जो इस बार मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेंगे।

कार्यक्रम में ज्ञानगुड़ी के प्रभारी श्री अलेक्जेंडर चेरियन, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद रहे।

✨ सकारात्मक सोच + सही दिशा = सफलता
बच्चों को समय प्रबंधन और कड़ी मेहनत का संदेश देते हुए जिला प्रशासन ने फिर एक बार उम्मीदों को पंख दिए हैं।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply