रिपोर्ट ओम साहू

ग्राम पंचायत बोरपदर, बस्तर से सुशासन की पोल खोल देने वाली तस्वीरें आई हैं।
सिर्फ़ 900 मीटर की सड़क — जो दन्तेश्वरी फार्मेसी कॉलेज बोरपदर को NH-30 से जोड़ती है — अब लोगों के लिए जी का जंजाल बन चुकी है।

️ बरसात आते ही गड्ढों में तब्दील!
बच्चे कालेज जाते हुए गिर रहे हैं, महिलाएँ घायल हो रही हैं, बुजुर्गों को अस्पताल का रास्ता नापना पड़ रहा है।

️ दुपहिया वाहन फँस रहे हैं, बस और कार तक को निकलना मुश्किल!
और क्या कहें — गाँववाले कहते हैं — “रोज़ जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है। अधिकारी सुनते नहीं!”

10 साल से सिर्फ़ झूठे आश्वासन!
ग्रामीणों ने विभाग को न जाने कितने पत्र दिए — हर साल बजट आता है, सड़क वहीं की वहीं।
अब दन्तेश्वरी फार्मेसी कॉलेज के स्टूडेंट्स, टीचर और गाँववाले सब मिलकर एक ही नारा लगा रहे हैं —

 “सड़क दो या आंदोलन झेलो!”

  गांववालों की चेतावनी!

>  “अगर सड़क नहीं बनी तो NH-30 पर चक्काजाम होगा।”
 “फार्मेसी कॉलेज के छात्र भी अब मैदान में उतरेंगे।”

वीडियो देखे क्या कह रहे कॉलेज प्रोफेसर स्टूडेंट ग्रामवासी

 樂 अब सवाल —

✅ क्या शासन-प्रशासन कान बंद कर सो रहा है?
✅ क्या गाँववाले और बच्चे यूँ ही गड्ढों में गिरते रहेंगे?
✅ सड़क मरम्मत के नाम पर बजट कहाँ जा रहा है?

  जनता की आवाज़ उठाइए!

>  इस रिपोर्ट को शेयर करें — ताकि बस्तर की आवाज़ राजधानी तक पहुंचे!

#बस्तर #Borpadar #DanteshwariPharmacyCollege #RoadIssue #BastarProtest #ग्रामीणआंदोलन #जगदलपुरसमाचार #EagleEyeNews #ViralBastarNews #GroundReport #BastarVoice

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply