रिपोर्ट: ओम साहू
हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें

जगदलपुर, लालबाग —
वार्ड 41 ईडब्ल्यूएस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गंदे पानी की समस्या से लोग पूरे 2 महीने से परेशान हैं, लेकिन महापौर संजय पांडे और नगर निगम के जिम्मेदार अफसर अभी तक सिर्फ आश्वासन ही दे पाए हैं।

 कॉलोनीवासियों ने बताया कि टूटी पाइपलाइन से गंदा पानी घरो में घुस रहा है। लोगों को मजबूरन पीने का पानी दूसरे मोहल्लों से लाना पड़ रहा है।

 “अगर गंदा पानी पीने से बीमारी फैली या कोई अनहोनी हुई तो इसका जिम्मेदार कौन होगा — नगर निगम या महापौर?” — लोगों का सीधा सवाल है।

 स्वच्छ भारत मिशन सिर्फ नाम का!
वार्ड पार्षद लोकेश चौधरी ने कई बार इस समस्या का स्थायी समाधान कराने की कोशिश की, लेकिन नगर निगम की टीम और महापौर का रवैया उदासीन बना हुआ है।

 कॉलोनीवासी अब आंदोलन की तैयारी में हैं — लोग कह रहे हैं कि गंदा पानी नलों से भरकर नगर निगम ऑफिस में महापौर और अधिकारियों को पिलाया जाएगा, ताकि उनकी आंखें खुलें।

 “दो महीने से जनता परेशान है, कब तक झूठा निरीक्षण चलता रहेगा?” — कॉलोनीवासी।

✊ जवाब दो महापौर!

✅ कॉलोनी में कब पाइपलाइन सुधरेगी?
✅ स्वच्छ भारत मिशन का पैसा कहाँ जा रहा है?
✅ बीमारियों का जिम्मेदार कौन?

 जगदलपुर में जनता अब जाग चुकी है — अब सिर्फ दिखावा नहीं, ठोस समाधान चाहिए!

रिपोर्ट: ओम साहू
 हमारा WhatsApp चैनल अभी जॉइन करें
#EWSColony #गंदा_पानी #Jagdapur #SwachhBharat #MahapaurJawabDo #NagarNigam

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply