 जगदलपुर, 09 जुलाई 2025
रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजनांतर्गत क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केंद्र, जगदलपुर द्वारा एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यशाला एमएसएमई के लिए वैकल्पिक वित्तपोषण विषय पर होगी, जिसमें उद्यमियों को नए वित्तीय साधनों, योजनाओं और अवसरों की जानकारी दी जाएगी।

️ तिथि: 11 जुलाई 2025
 समय: प्रातः 10 बजे से
 स्थान: कलेक्टोरेट, प्रेरणा सभाकक्ष, जगदलपुर

कार्यशाला में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमी, महिला उद्यमी, कंपनी सेक्रेटरी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, तथा जिले के सभी इच्छुक उद्यमी और लाभार्थी शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं।

 क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने जिले के उद्यमियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने और कार्यशाला में उपस्थित होने की अपील की है।

#MSME #Jagdapur #VikalpikVittiyaSadhan #कार्यशाला #छत्तीसगढ़उद्योग

 रिपोर्ट: ओम साहू
 WhatsApp चैनल से जुड़ें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply