जगदलपुर, लाल बहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 8

नगर पालिक निगम क्षेत्र के आंगनबाड़ी भवनों की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। लाल बहादुर शास्त्री वार्ड स्थित आंगनबाड़ी भवन में लंबे समय से सफाई न होने के कारण चारों ओर घास-झाड़ियाँ उग आई हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यहाँ आए दिन सांप-बिच्छू निकलते रहते हैं। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भारी चिंता का माहौल है। खेलते वक्त कई बार बच्चे जहरीले जीवों के संपर्क में आ चुके हैं।

 बच्चों की जान से खिलवाड़:
जहाँ आंगनबाड़ी में बच्चों को पोषण, शिक्षा और सुरक्षित वातावरण देना प्राथमिक जिम्मेदारी होती है, वहीं यहाँ बच्चों को जान का खतरा बना हुआ है।

कर्मचारियों की लापरवाही या प्रशासन की उदासीनता?
वार्डवासियों ने कई बार निगम प्रशासन को सफाई कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अगर समय रहते घास-झाड़ियाँ नहीं हटाई गईं, तो किसी बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता।

 जनहित में मांग:

तत्काल साफ-सफाई कराई जाए

परिसर में घास-झाड़ियों की नियमित कटाई हो

बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं

 रिपोर्ट: ओम साहू

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply