जगदलपुर/11 जुलाई 2025।


सरकार ने शराब दुकानों में ओवररेटिंग रोकने के लिए MANPASAND ऐप शुरू किया था ताकि तय दर पर ही शराब बिके। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जगदलपुर के केवरामुंडा में ROYAL GREEN DELUXE BLENDED WHISKY की 750ML बोतल का सरकारी रेट ₹960 है लेकिन दुकानदार ₹1000 वसूल रहे हैं।

परेशान उपभोक्ताओं ने पहले भी विभाग में MANPASAND ऐप से कई बार शिकायत की लेकिन कार्रवाई के नाम पर Zero! सवाल उठता है कि आखिर शिकायत के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं? क्या विभाग के अफसर शराब माफियाओं से मिले हुए हैं?

गुप्त सूत्रों से पता चला है कि ओवररेटिंग की खबरें पहले भी चलाई गई थीं, लेकिन आबकारी विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई एक्शन नहीं लिया। सीधा सवाल उठ रहा है — क्या आबकारी विभाग के अफसर इस भ्रष्टाचार में शामिल हैं?

अब बड़ा सवाल — अगर MANPASAND ऐप में 960 MRP है और बोतल में 1000 लिखा है तो ये भी जांच होनी चाहिए कि कहीं दुकानदारों ने अपनी तरफ से MRP बदल तो नहीं दी? कहीं नकली शराब तो नहीं बेची जा रही? या फिर ऊपर तक कोई बड़ा खेल चल रहा है?

जनता खुलेआम लुट रही है और BJP सरकार के जिम्मेदार अधिकारी अपनी जेबें भर रहे हैं। अब जनता पूछ रही है — कब होगा इस शराब घोटाले पर एक्शन? कब रुकेगा ये भ्रष्टाचार? अगर सरकार सख्त नहीं हुई तो ये शराब घोटाला आने वाले दिनों में बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा!

 आपका क्या कहना है? कमेंट करें और शेयर करें!
(रिपोर्ट: ओम साहू)

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply