कुदालगांव बस्तर:
रिपोर्ट ऋषभ कुमार
कुदालगांव बस्तर के पास अभी एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल महेंद्रा ट्रैवेल्स की बस से जोरदार टकरा गई, जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में मोटरसाइकिल (नंबर CG 17 KG 7294) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जबकि बस के सामने का हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। मौके पर बस्तर पुलिस पहुंच गई है

फिलहाल मृतक की पहचान की जा रही है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। लगातार बसों से हादसे देखने को मिल रही
