रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

13 जून 2026, बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच कौतूहल और चिंता का माहौल बन गया, जब तालाब के किनारे मगरमच्छ के छह शावक दिखाई दिए। सुबह तालाब में नहाने पहुंचे लोगों की नजर इन नन्हे मगरमच्छों पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई।

जानकारी के अनुसार, तालाब किनारे दिए गए अंडों से हाल ही में ये मगरमच्छ शावक बाहर निकले थे। सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सभी शावकों को सावधानीपूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला गया।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply