रिपोर्ट –जय शंकर पांडे

13 जून 2026, दंतेवाड़ा। जिले के गीदम क्षेत्र में एक मेटाडोर चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतक ने मौत से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर मर्सिडीज कार चालक और उसके साथियों पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया था। घटना के बाद चालक की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गीदम निवासी मेटाडोर चालक ताम्रध्वज साहू का बंजारी घाट में एक मर्सिडीज कार से टक्कर के बाद विवाद हो गया था। आरोप है कि, इस दौरान कार चालक और उसके साथियों ने ताम्रध्वज के साथ मारपीट की। घटना के बाद ताम्रध्वज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर पूरी घटना का जिक्र किया और संबंधित लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।

बताया जा रहा है कि, घटना से मानसिक रूप से आहत ताम्रध्वज ने बाद में आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, कॉल डिटेल और संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply