जगदलपुर (छत्तीसगढ़):


लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की सड़कें इन दिनों गड्ढों और कीचड़ से लबालब हैं। चंद्रशेखर आज़ाद वार्ड क्रमांक 41 में आने वाली यह सड़क कॉलोनीवासियों और आस-पास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों के लिए मुख्य मार्ग है, लेकिन अब यह परेशानी और खतरे का रास्ता बन चुकी है।

हर दिन सैकड़ों लोग इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं, जिनमें स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और मरीज भी शामिल हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क एक खुले खतरे की तरह बन चुकी है।

❗ बड़ा सवाल ये है कि:

इस कॉलोनी में ही नगर निगम के अधिकारी, बड़े नेता और वरिष्ठ पत्रकार रहते हैं। वे रोजाना इसी गड्ढों से भरी सड़क से गुजरते हैं, फिर भी किसी ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।

️ स्थानीय लोगों का कहना:

> “जब नेता और अधिकारी खुद यहां रहते हैं और देख रहे हैं, फिर भी कुछ नहीं हो रहा – तो आम जनता की सुनवाई की उम्मीद कैसे करें?”

⚠️ प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से सवाल:

आखिर किसका इंतजार है? किसी हादसे का?

कॉलोनी की सड़कें कब सुधरेंगी?

क्या आम लोगों की सुरक्षा और सुविधा की कोई कीमत नहीं?

अब जनता का सब्र टूट रहा है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराई जाए और जिम्मेदारों को जवाबदेह ठहराया जाए।

✍️ रिपोर्ट: ओमप्रकाश साहू
 जनता की आवाज़ से जुड़ें – WhatsApp चैनल

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply