️ जगदलपुर, 4 अगस्त 2025
️ रिपोर्ट: ऋषभ कुमार
सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़

पोर्टल की स्थिति और प्रशासन का दावा

“आवेदन दो… और भूल जाओ!” – 11 जुलाई से लंबित पेयजल शिकायत पर आज तक नहीं हुई कार्रवाई

बस्तर जिला प्रशासन द्वारा प्रचारित “आमचो बस्तर” पोर्टल को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन असल में क्या यह पोर्टल आमजन की मदद कर रहा है या केवल प्रेस विज्ञप्तियों और सरकारी पीआर के लिए एक डिजिटल मुखौटा बन चुका है?

 11 जुलाई 2025 को जगदलपुर निवासी ओमप्रकाश साहू द्वारा दर्ज की गई गंभीर पेयजल समस्या की शिकायत आज तक लंबित है। ना कोई अधिकारी संपर्क में आया, ना ही किसी प्रकार की तकनीकी जांच हुई। इसके बावजूद प्रशासन घाटकवाली और तुसेल जैसे गांवों में समस्या हल करने का उदाहरण दिखाकर खुद की पीठ थपथपा रहा है।

 जनहित या जनदिखावा?

“आमचो बस्तर” पोर्टल का उद्देश्य पारदर्शिता और त्वरित शिकायत निवारण बताया गया था। लेकिन जब एक आम नागरिक की पीने के पानी जैसी मूलभूत आवश्यकता की शिकायत भी 20 दिन बाद लंबित है, तो सवाल उठता है:

 क्या यह पोर्टल केवल चुनिंदा समस्याओं के प्रचार तक सीमित है?

 क्या आम नागरिक की समस्याओं की कोई वास्तविक सुनवाई होती है या सब कुछ स्क्रीनशॉट और डैशबोर्ड तक सीमित है?

 क्या केवल उन्हीं शिकायतों पर काम होता है, जो फोटो खिंचवाने और प्रेस नोट में दिखाने लायक हों?

流 “डिजिटल झांसा”: आमचो बस्तर की सच्चाई जानिए

जहां एक ओर समाचार विज्ञप्ति में दावा किया जा रहा है कि सोलर पंप, एमसीबी, पैनल आदि बदले गए, वहीं दूसरी ओर जगदलपुर जैसे शहरी क्षेत्र में  बारिश के मौसम में भी नल से 48 घरों में नाली का पानी आ रहा और कॉलोनी वासी टॉयलेट का पानी पीने मजबूर है और घर लोग बीमार पड़े हैं। आज 4 माह बाद भी सुशासन का दावा करने वाली बीजेपी सरकार के विधायक और महापौर आवेदन के बाद भी ध्यान नि दिए और अब जिला प्रशासन भी भद्दा मजाक कर रही है शासन प्रशासन दोनों से लोगों का भरोसा उठ गया है

️ ओमप्रकाश साहू का कहना है –
“11 जुलाई को शिकायत दर्ज की गई थी। मुझे आज तक न तो कोई अपडेट मिला, न ही किसी अधिकारी ने संपर्क किया। अगर यही ‘त्वरित समाधान’ है, तो यह जनता के साथ धोखा है, प्रचार नहीं।”

 जनता का सुझाव: “प्रचार से ज़्यादा समाधान पर ध्यान दें”

सरकार को चाहिए कि वह सिर्फ़ सफल उदाहरणों को दिखाने की बजाय, लंबित मामलों का समाधान प्राथमिकता से करे, ताकि जनता का भरोसा इस पोर्टल और प्रशासन पर बना रह सके।

 यदि आपने भी आमचो बस्तर पोर्टल पर कोई शिकायत दी है और वह लंबित है, तो हमें भेजें — हम आपकी आवाज़ को प्रशासन तक पहुंचाएंगे।

 संपर्क: ऋषभ, जगदलपुर
 cgpahat.in

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply