जगदलपुर, 02 सितम्बर 2025/ जिले के लोहंडीगुड़ा तहसील के मांदर गांव में पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ ने ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया था। इस कठिन समय में दानदाता खुले दिल से आगे आए हैं और कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष श्री हरिस एस को राहत सामग्री सौंपी।

निजी स्कूल समिति और मैत्री संघ समिति ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान प्रदान किया। कलेक्टर श्री हरिस एस ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सामग्री शीघ्र ही मांदर गांव के पीड़ित परिवारों तक पहुँचाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। पीड़ित परिवारों को सुरक्षित राहत शिविरों में रखा गया है और उनके लिए भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

कलेक्टर ने कहा – “दानदाताओं का सहयोग इन बाढ़ पीड़ित परिवारों के लिए संबल बनेगा और उन्हें इस मुश्किल घड़ी से उबरने में मदद करेगा।”

इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री मनीष गुप्ता, प्रभारी श्री अलेक्जैंडर चेरियन सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे। दोनों समितियों के सदस्यों ने आश्वस्त किया कि वे भविष्य में भी जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग के लिए हमेशा आगे रहेंगे।

🖊️ रिपोर्ट: ऋषभ कुमार सम्पादक छत्तीसगढ़ पहट

👉 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें ताज़ा अपडेट्स के लिए 👈

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply