(चित्र: समारोह का दृश्य)

📍 जगदलपुर, 17 सितम्बर 2025: स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय एवं शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के संयुक्त तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अंतर-महाविद्यालयीन क्विज, समूह चर्चा और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बस्तर जिले के 10 महाविद्यालयों से लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


🌸 कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं वंदना से की गई। मुख्य अतिथि के रूप में बस्तर संभाग उच्च शिक्षा के अपर संचालक डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव गुहे ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए समारोह की रूपरेखा प्रस्तुत की।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, परंपराओं के संरक्षण और शिक्षा को रोजगार से जोड़ने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को रोजगार मेलों व कार्यक्रमों में भाग लेकर नए अवसर तलाशने का आह्वान किया।


🏆 प्रतियोगिता परिणाम

  • 📚 क्विज प्रतियोगिता – स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, जगदलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • 🗣️ भाषण एवं समूह चर्चा – शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी।

🎤 समापन समारोह

समापन सत्र की मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर नंदिनी साहू रहीं। उन्होंने अपने प्रेरणादायी संदेश में कहा कि युवाओं को अपने लक्ष्य स्पष्ट करने और दृढ़ संकल्प के साथ उन्हें प्राप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत रहना चाहिए।

✨ मंच संचालन – निहारिका साहू (बीसीए तृतीय वर्ष) एवं अलीसा पाण्डेय (बीएससी तृतीय सेमेस्टर) ने किया।


✍ रिपोर्ट: ओम साहू

👉 हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें: 📲 क्लिक करें

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply