14 फरवरी 2026,जगदलपुर, बस्तर/समाज में अपनी सेवा भावना के लिए “डॉक्टर चाय वाला” के नाम से प्रसिद्ध अशोक जायसवाल ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ को एक नई दिशा देते हुए पहल की है।

            इस विशेष अवसर पर उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय डिमरापाल के प्रसूति वार्ड में माताओं और नवजात शिशुओं की सुविधा के लिए गीजर मशीन लगवाकर गर्म पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित कराई।


       नवजात शिशुओं की देखभाल, स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए यह व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है।

         

           अस्पताल प्रशासन ने इस सराहनीय पहल के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना भी बढ़ाते हैं।

छत्तीसगढ़ पहट न्यूज़
संपादक–ऋषभ कुमार
मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply