वीबी-जी-राम जी जन  चौपाल ग्राम सालेमेटा एवं तीरथा में ग्रामीणों ने जाना मजदूरों के अधिकार


जगदलपुर। विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन ग्रामीण (VB-G RAM G) अभियान एवं केन्द्रीय बजट 2026-27 के प्रमुख प्रावधानों को लेकर बस्तर विकासखंड के  ग्राम सालेमेटा एवं तीरथा में व्यापक जन सहभागिता के साथ जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री माननीय श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
जन चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। मंत्री कश्यप ने सीधे संवाद की शैली में केन्द्रीय बजट की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अधोसंरचना, स्वरोजगार, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन को नई गति दी जा रही है, जिससे गांव आत्मनिर्भर और सशक्त बन सकें।
उन्होंने वीबी-जी-राम जी अभियान को विकसित भारत के संकल्प की जमीनी अभिव्यक्ति बताते हुए कहा कि पारदर्शिता, जनभागीदारी और सतत रोजगार सृजन के माध्यम से ग्राम पंचायतों को विकास का केंद्र बनाया जा रहा है। “जब गांव मजबूत होंगे, तभी देश सशक्त होगा” – यह हमारी नीति और प्रतिबद्धता है, उन्होंने कहा।
जन चौपाल के माध्यम से शासन और जनता के बीच संवाद की सशक्त कड़ी स्थापित हुई तथा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य सार्थक रूप से पूर्ण हुआ।

संपादक–ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply