कलागुड़ी और दलपत सागर के कायाकल्प की तैयारी


जगदलपुर 21 फरवरी 2026/ जिले के कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने शनिवार को जिले के सांस्कृतिक गतिविधियों और शहरी विकास को गति देने के लिए जमीनी निरीक्षण किया। इसी कड़ी में उन्होंने  दलपत सागर के समीप स्थित कलागुड़ी (आर्ट गैलरी) का दौरा किया और शहर के ऐतिहासिक दलपत सागर के सौंदर्यीकरण सहित बुनियादी ढांचे में आवश्यक सुधार को लेकर नगर पालिक निगम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्रीष्मकालीन जलापूर्ति के मद्देनजर जगदलपुर शहर में स्थित इंटेकवेल एवं वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


        कलेक्टर ने आसना स्थित बादल अकादमी की नई शाखा कलागुड़ी केंद्र में संचालित करने के तहत म्यूजिक हाल, रिकॉर्डिंग रूम, डांस हाल, साउंड सिस्टम, थ्रीडी पेंटिंग, पृथक से शौचालय की व्यवस्था पर अधिकारियों से चर्चा किया और नवीन निर्माण के लिए शीघ्र पहल किए जाने कहा। इसके अलावा कलेक्टर ने आर्ट गैलरी के निरीक्षण के दौरान एक्सिविज़न हाल को रिपेयर करने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि बस्तर की पारंपरिक लोक कला, नृत्य और साहित्य को संरक्षित करने के उद्देश्य से स्थापित बादल अकादमी की स्थापना की गई है इसे संगीत महाविद्यालय से जोड़ने के बाद इसके विस्तार पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कलेक्टर ने अकादमी की एक शाखा के सुचारू संचालन को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया, ताकि स्थानीय कलाकारों को प्रशिक्षण और प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच मिल सके।


         कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ऐतिहासिक सरोवर दलपत सागर के सौंदर्यीकरण सहित सरोवर के किनारे सड़क विकास और पर्यटन एवं शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नगर पालिक निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान दलपत सागर के तटवर्ती क्षेत्रों में सड़क विकास और सुदृढ़ीकरण की योजनाओं, आर्ट गैलरी से धरमपुरा रोड मंदिर तक सीसी सड़क, पेवर ब्लॉक पाथवे, रिटेनिंग वॉल, रानीघाट के पास चौपाटी, नगर के गंदे पानी के ड्रेनेज व्यवस्था, धरमपुरा रोड से बारिश का पानी निकासी की समुचित व्यवस्था संबंधी कार्य को शीघ्र शुरू करने कहा। वहीं अमृत मिशन योजना के तहत मार्च माह तक जलापूर्ति आरंभ करने के संबंध में चर्चा की गई। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

संपादक –ऋषभ कुमार

मो.–6266449977

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply