ब्रेकिंग न्यूज़: बीजापुर और कांकेर में मुठभेड़, 22 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद

रायपुर, 20 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर जिलों में गुरुवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 22 नक्सली मारे गए, जबकि एक जवान वीरगति को प्राप्त हो गया।

बीजापुर में 18 नक्सली और कांकेर में 4 नक्सली ढेर कर दिए गए। सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।

गुरुवार सुबह सुरक्षा बलों ने बीजापुर और दंतेवाड़ा सीमा के पास गंगालुर इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। इसी दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें 22 नक्सलियों को मार गिराया गया। 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह 17 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था। सुरक्षा बलों ने अपने हौसले को और मजबूत करते हुए इस अभियान को अंजाम दिया।

(अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें…)

By संपादक–ऋषभ कुमार

a seniour journalist from bastar division working since 2008

Leave a Reply